महराजगंज
महराजगंज जनपद के गडौरा बाजार में बीती रात एक विशालकाय अजगर सड़क पर आ गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के गडौरा बाजार में बीती रात एक विशालकाय अजगर सड़क पर आ गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। अजगर को देखकर राहगीर दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे।
वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जानकारी के अनुसार बताते चले की लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन जीव रक्षक रामबचन साहनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानी से अजगर को पकड़ा और फिर उसे सुरक्षित तरीके से पास के जंगल में छोड़ दिया। इस घटना के बाद, लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतने करीब से विशालकाय अजगर देखा था। वन विभाग ने लोगों से ऐसी स्थिति में न घबराने और तुरंत विभाग को सूचित करने की अपील की है,
गोंडा: फैजाबाद रोड पर वजीरगंज के शूटिंग रेंज के पास पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान अंकित सिंह नाम का एक बदमाश घायल हो गया। उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। pic.twitter.com/g2N1LbMcjq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2025























