नेपाल में राजनीतिक संकट खत्म, सुशीला कार्की बनीं अंतरिम प्रधानमंत्री

ब्यूरो रिपोर्ट

नेपाल में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच देश को एक नया नेतृत्व मिल गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

नेपाल में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच देश को एक नया नेतृत्व मिल गया है। नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। नेपाल न्यूज़ के अनुसार, उन्हें आज रात 8:45 बजे शीतल निवास (राष्ट्रपति आवास) में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

न्यायिक पृष्ठभूमि और साफ-सुथरी छवि

सुशीला कार्की को उनकी न्यायिक पृष्ठभूमि और साफ-सुथरी छवि के कारण इस पद के लिए चुना गया है। उनकी नियुक्ति को देश में राजनीतिक स्थिरता लाने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक साहसिक और निर्णायक कदम माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि उनकी नियुक्ति से देश की राजनीतिक दिशा में एक सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

सामने हैं कई चुनौतियाँ

अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में सुशीला कार्की के सामने कई चुनौतियाँ होंगी, जिनमें राजनीतिक स्थिरता बहाल करना और एक निष्पक्ष माहौल में चुनाव करवाना प्रमुख हैं। उन्होंने पद स्वीकार करने से पहले संसद भंग करने और युवाओं का समर्थन प्राप्त करने जैसी कुछ शर्तें रखी थीं, जो उनकी नियुक्ति को मजबूत जनाधार देती हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.