उन्नाव:पचास हजार की रिश्वत लेते महिला लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

उन्नाव

उन्नाव जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में एंटी करप्शन टीम ने एक महिला लेखपाल को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उन्नाव जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में एंटी करप्शन टीम ने एक महिला लेखपाल को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह लेखपाल पुरवा तहसील क्षेत्र के अकोहरी ग्राम सभा में तैनात थी।

जानकारी के मुताबिक, महिला लेखपाल ममता प्रजापति ने एक किसान से उसकी असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय भूमि में बदलने के लिए रिश्वत की मांग की थी। किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया।

आज शुक्रवार को, 2 महिला अधिकारियों समेत 10 सदस्यीय टीम ने ममता प्रजापति को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद, लेखपाल को मौरावां थाना ले जाया गया, जहाँ उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.