बलरामपुर:भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस और पीएसी की संयुक्त टीम ने बढ़ाई गश्त

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बलरामपुर पुलिस और पीएसी की एक संयुक्त टीम ने अपनी गश्त और चौकसी बढ़ा दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बलरामपुर पुलिस और पीएसी की एक संयुक्त टीम ने अपनी गश्त और चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, सभी चेक पोस्टों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश

सुरक्षा टीम, एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) और नेपाल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर, बॉर्डर एरिया की संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। भारत-नेपाल के मुख्य मार्गों पर स्थित चेक पोस्टों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और संयुक्त टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है।

इसके अलावा, सीमा से सटे गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति और संभ्रांत व्यक्तियों को भी जागरूक किया गया है। उन्हें मादक पदार्थों, मानव और पशु तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया है। इस कदम का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर प्रभावी ढंग से लगाम लगाना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.