सिद्धार्थनगर: युवक का खून से लथपथ बाग में मिला शव, हत्या की आशंका

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

यह घटना खेसरहा थाना क्षेत्र के मरवटिया बेलौहा मार्ग के पास, छोटा बेलउख गांव के पश्चिम में एक बाग में हुई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान आकाश गुप्ता (पुत्र डबल, ग्राम बनोहिया बुजुर्ग) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर, खेसरहा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा अपनी टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.