अयोध्या :मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने किए रामलला के दर्शन,अयोध्या में हुआ भव्य स्वागत

अयोध्या

अयोध्या जनपद मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने आज अपनी पत्नी और एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अयोध्या का दौरा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अयोध्या जनपद मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने आज अपनी पत्नी और एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अयोध्या का दौरा किया।वे भूटान के प्रधानमंत्री के बाद दूसरे विदेशी नेता हैं जिन्होंने राम मंदिर के दर्शन किए हैं।वे अपनी पत्नी वीना रामगुलाम और 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। डॉ. रामगुलाम भूटान के प्रधानमंत्री के बाद दूसरे ऐसे विदेशी नेता हैं, जिन्होंने राम मंदिर का दौरा किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। डॉ. रामगुलाम ने राम जन्मभूमि मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर के निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया।

रामलला के दर्शन और मंदिर का अवलोकन

एयरपोर्ट से डॉ. रामगुलाम का काफिला सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचा। वहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान श्रीराम की आरती उतारी और दर्शन-पूजन किया। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों की मजबूती के लिए आशीर्वाद मांगा। प्रधानमंत्री ने मंदिर के चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया।इस दौरान, मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें मंदिर का एक मॉडल और उनकी पत्नी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.