
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी पार्टी प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग ‘लोकल मैनिफेस्टो’ (स्थानीय घोषणापत्र) जारी करेगी।
‘X’ पर दी जानकारी
समाजवादी बनाएंगे स्थान विशेष के लिए ‘लोकल मैनिफेस्टो’ :
– मथुरा-वृंदावन लोकल मैनिफेस्टो
– हाथरस लोकल मैनिफेस्टो
– आगरा लोकल मैनिफेस्टोसमाजवादी पार्टी द्वारा स्थान विशेष के ‘लोकल मैनिफ़ेस्टो’ की घोषणा के पीछे का तर्क:
– इन स्थानों पर वर्चस्ववादियों द्वारा पैदा की गईं… pic.twitter.com/k34Eybnotf
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 12, 2025
कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने यह जानकारी शुक्रवार, 12 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मथुरा-वृंदावन, हाथरस, आगरा समेत सभी प्रमुख जिलों के लिए विशेष घोषणापत्र तैयार किए जाएंगे।
यह रणनीति सपा को हर जिले की विशिष्ट समस्याओं और जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकती है, जिससे वह मतदाताओं से अधिक सीधा जुड़ाव स्थापित कर पाएगी।
जिंदगी से जंग लड़ते हुए भी चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने वाली प्रियंका कंवर उर्फ पीहू (27) अब इस दुनिया में नहीं हैं। हड्डियों के कैंसर से जूझ रही पीहू ने ठीक सात दिन पहले, आईसीयू में अपना आखिरी जन्मदिन मनाया। pic.twitter.com/shAZnuQq4P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2025


