महराजगंज: खस्ताहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन,नायब तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त

महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी-बांसी मार्ग पर स्थित बेलसर बाईपास रोड की जर्जर हालत से परेशान ग्रामीणों ने आज विरोध प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के धानी-बांसी मार्ग पर स्थित बेलसंड बाईपास रोड की जर्जर हालत से परेशान ग्रामीणों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। यह सड़क पिछले कई महीनों से गहरे गड्ढों और जलभराव की समस्या से जूझ रही है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद, प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया था।

सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं और बारिश के मौसम में तो स्थिति और भी बदतर हो गई थी। सड़क पर पानी भरने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था, जिसके कारण स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा था।

ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही, फरेंदा के नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा और इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। अधिकारियों से मिले इस आश्वासन के बाद, ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा और ग्रामीणों ने कहा कि वे अब प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार करेंगे और अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो वे दोबारा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.