मुजफ्फरनगर :750 बीघा सरकारी जमीन के घोटाले में एसडीएम जयेंद्र सिंह निलंबित,जांच में मिले दोषी

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ SDM जयेंद्र सिंह को सरकारी जमीन को अवैध रूप से ट्रांसफर करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ SDM जयेंद्र सिंह को सरकारी जमीन को अवैध रूप से ट्रांसफर करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन पर ₹3 करोड़ की रिश्वत लेकर 750 बीघा सरकारी जमीन को डेरावाल कॉपरेटिव सोसाइटी के नाम करने का आरोप है।

करोड़ों की जमीन का सौदा

यह जमीन नेशनल हाईवे पर स्थित है और इसकी कीमत अरबों में बताई जा रही है। खुलासा होने के बाद, SDM ने कार्रवाई के डर से अपना फैसला पलट दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इस दौरान, SDM ने कई मीडिया संस्थानों को नोटिस भेजकर कार्रवाई का डर भी दिखाया। हालांकि, पत्रकारों ने दबाव में आने से इनकार कर दिया और इस मामले को लगातार उजागर करते रहे।

इस भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने SDM को निलंबित कर दिया है। अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जल्द ही जेल जाना पड़ सकता है।

 

Voice Of News 24