आईए जाने कि आज 12 सितम्बर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

12 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ
1912: भारत के प्रसिद्ध नेता, पत्रकार और लोकसभा के सदस्य फिरोज गांधी का जन्म हुआ।
1931: महात्मा गांधी द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए लंदन पहुँचे थे।
1966: भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैरकर पार करने का ऐतिहासिक कारनामा किया।
1683: ऑस्ट्रो-ओटोमन युद्ध में वियना की लड़ाई समाप्त हुई, जिसमें यूरोपीय सेनाओं ने ओटोमन साम्राज्य को हराया।
1873: पहला व्यवहारिक टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।
2007: रूस ने अपना ‘नॉन न्यूक्लियर वैक्यूम बम’ (इको फ्रेंडली बम) का परीक्षण किया।
12 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
1917 – सत्येन्द्र नारायण सिंह – भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1912 – फ़ीरोज़ गाँधी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।
1898 – बलदेव प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, न्यायविद तथा लोकसेवक थे।
12 सितंबर को हुए निधन
2014 – महन्त अवैद्यनाथ – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गोरखनाथ मठ के भूतपूर्व पीठाधीश्वर थे।
2009 – नॉर्मन बोरलॉग – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी कृषि विज्ञानी थे।
1993 – हितेन्द्र देसाई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के तीसरे मुख्यमंत्री थे।
1948 – पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना का निधन।
1983 – रंजन – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार तथा लेखक।
महराजगंज में बंपर तबादले, एसपी सोमेन्द्र मीना ने 47 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्टhttps://t.co/3pfrbcCNki
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 11, 2025





















