सिद्धार्थनगर:सड़क हादसे में स्कूल प्रधानाचार्य की मौत,किशोर गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज-बाँसी मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूल के प्रधानाचार्य की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज-बाँसी मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूल के प्रधानाचार्य की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल है।

यह दुर्घटना नौंवा गांव के पास हुई। शिवाजी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य पूरन मल आचार्य अपनी कार से बढ़नी कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे, तभी उनकी कार की एक 15 वर्षीय किशोर की पल्सर बाइक से टक्कर हो गई।

अस्पताल में हुई प्रधानाचार्य की मृत्यु

हादसे में प्रधानाचार्य पूरन मल आचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्भाग्यवश, शाम को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वह मरवटिया के निवासी थे।

वहीं, दुर्घटना में घायल सेखुइयाँ निवासी 15 वर्षीय किशोर को पहले सीएचसी बेवां में प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बस्ती रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक किशोर को होश नहीं आया

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.