बुलंदशहर: मासूम बच्चों के जान पर मंडरा रहा खतरा, विद्यालय के ऊपर से गुजरा 11 हजार वोल्ट का तार‌ दे रहा बड़ी घटना को दावत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां प्राथमिक विद्यालय जूनियर स्कूल हिम्मत गढ़ी के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की बिजली की लाइन गुजर रही है, जो कभी भी एक बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

स्कूल की प्रधानाचार्य, कुसुमलता, ने बताया कि वह इस खतरे के बारे में उच्च अधिकारियों को लिखित में सूचना दे चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

बारिश में बढ़ा खतरा

बारिश के मौसम में भी बिजली विभाग ने लोहे के खंभों पर प्लास्टिक कवर (इंसुलेटर) लगाना जरूरी नहीं समझा। यह स्थिति और भी खतरनाक है, क्योंकि बारिश में करंट फैलने का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? इस लापरवाही से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की जान खतरे में है। प्रशासन से तुरंत इस समस्या का समाधान करने की मांग की गई है।

 

Voice Of News 24