सिद्धार्थनगर :65 वर्षीय बुजुर्ग का शीशम के पेड़ पर लटकता मिला शव,मामले को गहनता से जांच में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थाना संगवार नहर में आज गुरुवार सुबह में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थाना क्षेत्र के संगवार नहर के पास आज गुरुवार सुबह में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राम मूरत पांडे के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह घटना संगवार नहर के पास हुई, जहां उन्होंने शीशम के पेड़ पर अपने गमछे से फांसी लगा ली। राहगीरों ने जब शव को लटका देखा, तो उन्होंने तुरंत पथरा थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24