महराजगंज:युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में पसरा मातम, गांव में सनसनी

मृतक हरिशंकर की फाइल फोटो

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के नौनिया (नौवाबारी) गांव में आज एक दुखद घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के नौनिया (नौवाबारी) गांव में आज एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बताते चले की जैसे ही गांव वालों को इस घटना की खबर मिली, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिवार में मातम पसर गया है। मृतक की पहचान हरिशंकर कसौधन (30) के रूप में हुई है, जो मोतीलाल के बेटे थे। हरिशंकर अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।वह शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की।

 

Voice Of News 24