महराजगंज
नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों और जेल से कैदियों के भागने की घटना के बाद भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों और जेल से कैदियों के भागने की घटना के बाद भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। इसी दौरान, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल की जेल से भागे चार कैदियों को हिरासत में लिया है। इन सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।
गहन जांच के बाद ही आवाजाही की अनुमति
सुरक्षाकर्मी सीमा पर हर आने-जाने वाले व्यक्ति के पहचान पत्र की जांच कर रहे हैं और उनके सामान की भी बारीकी से तलाशी ली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही लोगों को आगे बढ़ने दिया जा रहा है।
नेपाल के बेलहिया के पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि चारों कैदी अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की हिरासत में हैं। सोनौली सीमा पर हाई अलर्ट जारी है ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति सीमा पार न कर सके।
नेपाल हिंसक प्रदर्शन,युवाओं ने मनवाया लोहा, फिर सामने आ गई पंक्ति,जिस ओर जवानी चलती है उस ओर ज़माना चलता है!, जानें क्या है पूरी कहानी?https://t.co/EUx4vN5SOB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2025





















