बलरामपुर पुलिस की कबड्डी टीम को मिला सम्मान, SP विकास कुमार ने पूरी टीम को किया सम्मानित

बलरामपुर

संतकबीर नगर में 11 से 13 जुलाई तक आयोजित अंतरजनपदीय कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली बलरामपुर जनपद पुलिस की टीम को सम्मानित किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

संतकबीर नगर में 11 से 13 जुलाई तक आयोजित अंतरजनपदीय कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली बलरामपुर जनपद पुलिस की टीम को सम्मानित किया गया है। टीम ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान (उपविजेता) हासिल किया है।

जानकारी के अनुसार आज, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पूरी टीम को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के 11 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें कबड्डी, जिमनास्टिक, फेसिंग और खो-खो जैसे खेल शामिल थे।

टीम और बेस्ट प्लेयर का सम्मान

बलरामपुर पुलिस की कबड्डी टीम में शामिल खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:

उ0नि0 अनिल यादव (टीम कोच)

आरक्षी रितेश सिंह (टीम कैप्टन)

मु0आ0 मो0 अली

कां0 अजय कुमार यादव

कां0 सुदीप कुमार गौंड़

कां0 विवेक कुमार सिंह

कां0 विजय विश्वकर्मा

कां0 आशाराम वर्मा

कां0 संदीप कुमार

कां0 अर्जुन मौर्या

कां0 वीरकेश यादव

इसके अतिरिक्त, टीम के कप्तान आरक्षी रितेश सिंह को टूर्नामेंट का ‘बेस्ट प्लेयर (रीडर)’ का अवार्ड भी मिला, जो उनकी उत्कृष्ट खेल भावना और प्रदर्शन को दर्शाता है। यह सम्मान पुलिसकर्मियों के खेल के प्रति उत्साह और समर्पण को बढ़ावा देगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.