बलरामपुर
बलरामपुर नेपाल में जारी अशांति और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए, बलरामपुर जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर नेपाल में जारी अशांति और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए, बलरामपुर जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर पुलिस, प्रांतीय सशस्त्र बल (PAC) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की एक संयुक्त टीम लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त कर रही है।
संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर
यह संयुक्त टीम सभी चेक पोस्टों पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की गहनता से जांच कर रही है। सीमा पार होने वाली संदिग्ध गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने के लिए स्थानीय पुलिस, एसएसबी, पीएसी और नेपाल पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया गया है।
मुख्य मार्गों पर स्थित चेक पोस्टों पर तैनात ये टीमें भारत और नेपाल के बीच आवाजाही करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रख रही हैं।
ग्रामीणों से सहयोग की अपील
सुरक्षा एजेंसियां सीमा से सटे गांवों में रहने वाले लोगों को भी जागरूक कर रही हैं। उन्हें मादक पदार्थों की तस्करी, मानव और पशु तस्करी, अवैध कटान और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सतर्क रहने के लिए कहा गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
नेपाल हिंसक प्रदर्शन,युवाओं ने मनवाया लोहा, फिर सामने आ गई पंक्ति,जिस ओर जवानी चलती है उस ओर ज़माना चलता है!, जानें क्या है पूरी कहानी?https://t.co/EUx4vN5SOB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2025





















