महराजगंज :गांव में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड के बिसोखोर गांव में मगरमच्छों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड के बिसोखोर गांव में मगरमच्छों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। यह घटना मंगलवार रात की है, जब गांव के शंकरपुर टोले में किसान बिकाऊ कनौजिया अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार बताते चले की रात करीब 10 बजे बिकाऊ कनौजिया ने खेत के पास स्थित पोखर के किनारे तीन मगरमच्छ देखे। इनमें से दो छोटे और एक बड़ा मगरमच्छ था। मगरमच्छों को देखते ही किसान ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को देखकर मगरमच्छ वापस पोखर में चले गए।

स्थानीय निवासी कन्हाई चौधरी और जगलाल प्रजापति ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले इन्हीं मगरमच्छों ने एक कुत्ते को शिकार बनाया था। इस घटना के बाद से ग्रामीण अपने बच्चों और पशुओं को खेतों और तालाबों के पास ले जाने से डर रहे हैं।

ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि वे इस घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को देंगे। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इन मगरमच्छों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर रेस्क्यू कर स्थानांतरित किया जाए, ताकि गांव में रहने वाले लोग और उनके पशु सुरक्षित रहें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.