महराजगंज
महराजगंज जनपद के नेपाल में जारी राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों और अशांति को देखते हुए, महराजगंज जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नेपाल में जारी राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों और अशांति को देखते हुए, महराजगंज जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षकर सोमेन्द्र मीना ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ सोनौली-इंडो नेपाल बॉर्डर पर फ्लैग मार्च किया।
सीमा पर कड़ी निगरानी
यह फ्लैग मार्च सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा का जायजा लेने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से किया गया। अधिकारियों ने सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क रहने और कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन का कहना है कि नेपाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सीमा पार से होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। यह कदम दोनों देशों के बीच शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2025























