महराजगंज: तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों डूबने से दो युवतियों की मौत, मचा कोहराम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थानाक्षेत्र के मटकोपा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के घुघली थानाक्षेत्र के मटकोपा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से दो सहेलियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय नीता साहनी और 19 वर्षीय कहकसा खातून के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की है, जब दोनों युवतियां घर से घास काटने के लिए निकली थीं। जब वे देर शाम तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान, गांव के तालाब के किनारे उनकी चप्पलें, हंसिया और बोरी मिली। इसके बाद जब तालाब में खोजा गया, तो दोनों के शव बरामद हुए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर घुघली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया।

घुघली थाना प्रभारी कुंवर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि संभवतः एक युवती का पैर फिसला होगा और दूसरी उसे बचाने के लिए पानी में गई होगी, जिससे दोनों डूब गईं।

हालांकि, परिवार पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता था, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.