बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़,एक और आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में नकली पान मसाला बनाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में नकली पान मसाला बनाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने एक और आरोपी को नकली पान मसाला और तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी केअनुसार बताते चले की यह कार्रवाई को कमला पसंद पान मसाला के डिस्ट्रीब्यूटर गौरव दुबे द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे (मु0अ0सं0 227/2025) के आधार पर की गई है। इस मुकदमे में इकरामुद्दीन नामक व्यक्ति को नामजद किया गया था।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस ने इकरामुद्दीन से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर विपिन पाठक (पुत्र सर्वजीत पाठक, निवासी हमजापुरा, थाना दरगाह शरीफ, बहराइच) को गिरफ्तार किया। विपिन पाठक को दरगाह शरीफ थाने के पास स्थित उसके गोदाम से पकड़ा गया।पुलिस ने विपिन पाठक के पास से नकली पान मसाला और तंबाकू बनाने के उपकरण और कच्चा माल बरामद किया हैविपिन पाठक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इसी मामले में 6 सितंबर को एसओजी टीम और कोतवाली नगर पुलिस ने मिलकर मुख्य आरोपी इकरामुद्दीन को उसके घर से गिरफ्तार किया था। उस समय भी भारी मात्रा में नकली कमला पसंद पान मसाला, नकली जर्दा और अन्य नकली उत्पाद बरामद किए गए थे। पूछताछ में इकरामुद्दीन ने ही विपिन पाठक से माल लेने की बात कबूल की थी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.