एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति

ब्यूरो रिपोर्ट

देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए आज मंगलवार को हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने भारी मतों से जीत हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए आज मंगलवार को हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने भारी मतों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 452 वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। राज्यसभा के महासचिव और चुनाव अधिकारी पी.सी. मोदी ने नतीजों की घोषणा की।

यह चुनाव संसद भवन में हुआ, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य मतदान करते हैं। इस बार 760 से अधिक सांसदों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जैसे दिग्गज नेता भी शामिल थे।

सी.पी. राधाकृष्णन की यह जीत भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की मजबूत स्थिति को दर्शाती है। उनके अनुभव और राजनीतिक कद को देखते हुए माना जा रहा है कि वे उपराष्ट्रपति पद की गरिमा को बनाए रखेंगे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.