महराजगंज
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद मछुआरों की आजीविका को बेहतर और उनके रोजगार को आसान बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार की योजनाओं के तहत मत्स्य विभाग द्वारा मछुआरों को सब्सिडी पर मोपेड गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के तहत, ₹60,000 की कीमत वाली मोपेड पर ₹20,000 की सब्सिडी विभाग द्वारा दी जाएगी, जबकि मछुआरों को शेष ₹40,000 का भुगतान करना होगा।
जिलाधिकारी ने मत्स्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे मछुआरों के साथ एक बैठक कर लॉटरी सिस्टम के माध्यम से इस योजना को व्यवस्थित करें। इस पहल का उद्देश्य मछुआरों को आधुनिक परिवहन सुविधा प्रदान कर उनके काम को और अधिक सुगम बनाना है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन सहित मत्स्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
नेपाल की राजधानी काठमांडू में चल रहा विरोध प्रदर्शन अब और भी हिंसक हो गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आंदोलनकारियों ने संसद भवन पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। pic.twitter.com/XAclX1lBoL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2025























