महराजगंज :लापरवाही पर जिलाधिकारी की कड़ी कार्रवाई,एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवा समाप्त

महराजगंज

महराजगंज जनपद में विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम स्तर के कर्मचारियों और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की नई पहल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज जनपद में विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम स्तर के कर्मचारियों और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की नई पहल की है। इसी क्रम में, आज जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन करने वाली 15 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से स्पष्टीकरण मांगा और एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित एफ.आर.सी. योजना में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली इन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पहले नोटिस जारी किया गया था। आज उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय में अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।

इस दौरान, जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि विभाग को ऐसे किसी भी कर्मचारी की जरूरत नहीं है, जो अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह हो। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी कार्यशैली में तुरंत सुधार नहीं हुआ तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

औराटार-2 की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन देवी का प्रदर्शन बेहद असंतोषजनक पाए जाने और स्पष्टीकरण न देने पर जिलाधिकारी ने उनकी सेवा तत्काल समाप्त करने का आदेश दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि वे अब खुद ग्राम स्तर पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के काम की समीक्षा करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, उनके पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की कार्यशैली की भी समीक्षा की जाएगी, ताकि उनकी जवाबदेही तय हो सके।

इस समीक्षा अभियान में जल्द ही आशा, एएनएम, सचिव और पंचायत सहायक जैसे अन्य कर्मचारियों के कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।

इस बैठक में एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या और सीडीपीओ राजेंद्र कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.