महराजगंज: पोस्ट ऑफिस बाबू पर लाखों के गबन का आरोप,खाताधारकों की शिकायत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत धानी बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस में एक बड़ा गबन का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत धानी बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस में एक बड़ा गबन का मामला सामने आया है। यहां के खाताधारकों ने पोस्ट ऑफिस के बड़े बाबू चंदन यादव पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है।

जांच में आरोप सही पाए गए

खाताधारकों की शिकायत के बाद, डाक विभाग के निरीक्षक अनूप चौधरी ने मामले की जांच की। जांच के दौरान, उन्होंने पाया कि खाताधारकों द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं।

इस खुलासे के बाद से खाताधारकों में हड़कंप मच गया है।पीड़ित सरवन ने बताया कि उसके खाते से पहले 5 लाख रुपये और बाद में 1 लाख रुपये निकाले गए। हालांकि उसी दिन 1 लाख रुपये खाते में वापस भी जमा कर दिए गए, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया की कोई जानकारी उसे नहीं दी गई। इसी तरह, जाकिर हुसैन के खाते से 5 लाख, संजय कुमार अग्रहरी से 4 लाख, आकाश अग्रहरी से 5 लाख और त्रिपुरारी शरण से 4 लाख रुपये निकाले गए।

पुलिस और डाक विभाग दोनों ही मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। इस घटना ने पोस्ट ऑफिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Voice Of News 24