मेरठ
मेरठ जनपद के दौराला थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक होमगार्ड ने शराब न मिलने पर एक अंग्रेजी शराब के ठेके में आग लगा दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के दौराला थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक होमगार्ड ने शराब न मिलने पर एक अंग्रेजी शराब के ठेके में आग लगा दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि दिन में होमगार्ड का ठेके के सेल्समैन से विवाद हो गया था। सेल्समैन ने उसे उधार में शराब देने से मना कर दिया था, जिससे होमगार्ड गुस्सा हो गया। रात में होमगार्ड ने चेहरे पर नकाब पहनकर ठेके में पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी।
सीसीटीवी में कैद हुआ गुनाह
आग लगाने की यह पूरी घटना ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी होमगार्ड की पहचान की। पता चला कि वह डायल 112 पर तैनात है। पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 9 सितम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/CxI3KKwlOh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2025























