उत्तर प्रदेश में 1,134 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र,महराजगंज के 8 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

महराजगंज

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1,112 कनिष्ठ सहायक और 22 एक्सरे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र वितरित किए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1,112 कनिष्ठ सहायक और 22 एक्सरे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

महराजगंज में 8 चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण महराजगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में भी हुआ, जहां जिले के 8 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी और जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

जिले से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों में सच्चिदानंद पांडेय, संतोष कुमार मौर्या, आंशिक मोदनवाल, माधव प्रसाद गुप्ता, मिथिलेश यादव, विनय कुमार, गरिमा सिंह और उपेंद्र गौण शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य चिकित्साधिकारी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

 

Voice Of News 24