प्रयागराज
इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दो नए जजों को शपथ दिलाई गई, जिससे न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 86 हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दो नए जजों को शपथ दिलाई गई, जिससे न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 86 हो गई है। चीफ जस्टिस अरुण भंसाली ने न्यायमूर्ति अमिताभ राय और न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ल को शपथ दिलाई।
चीफ जस्टिस के न्याय कक्ष में हुआ शपथ ग्रहण
शपथ ग्रहण समारोह चीफ जस्टिस के न्याय कक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान हाईकोर्ट के सभी न्यायमूर्तिगण और न्यायिक अधिकारी मौजूद थे।
हालांकि, हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 160 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इन दो नई नियुक्तियों के साथ न्यायाधीशों की संख्या अब 86 हो गई है। यह नियुक्ति लंबित मामलों को निपटाने में मदद करेगी।
नेपाल सरकार द्वारा 4 सितंबर को फेसबुक, वॉट्सएप, ट्विटर सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। इस फैसले के विरोध में नागरिक सड़कों पर उतर आए हैं और राजधानी काठमांडू में हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। pic.twitter.com/bCQrR407Z2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2025























