मऊ
मऊ जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग के दारोगा जय बहादुर सिंह (उम्र लगभग 50 वर्ष) की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मऊ जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग के दारोगा जय बहादुर सिंह (उम्र लगभग 50 वर्ष) की मौत हो गई। यह हादसा सिकटिया पुल के पास हुआ, जब वह अपनी बाइक से जा रहे थे।
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
इस दुर्घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जय बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जय बहादुर सिंह मऊ वन विभाग में तैनात थे। उनकी मौत से विभाग में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश कर रही है।
मऊ जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग के दारोगा जय बहादुर सिंह (उम्र लगभग 50 वर्ष) की मौत हो गई। यह हादसा सिकटिया पुल के पास हुआ, जब वह अपनी बाइक से जा रहे थे।सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा pic.twitter.com/qCA62WWL05
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2025























