महराजगंज: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज सोमवार सुबह धानी बाजार चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला घायल हो गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज सोमवार सुबह धानी बाजार चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला घायल हो गईं। हादसे में सिकरी गांव की रहने वाली इसरावती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकें काफी तेज रफ्तार में थीं और चौराहे पर अचानक एक-दूसरे के सामने आ गईं, जिससे यह टक्कर हुई। हादसे में इसरावती को सिर में गंभीर चोट लगी है।

दुर्घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने इसरावती को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी पहुंचाया। वहां, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.