कानपुर
कानपुर के कोयला घाट पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कानपुर के कोयला घाट पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक गंगा नदी में डूब रहा था, जिसे नाव चलाने वाले कुछ लोगों ने बचा लिया। लेकिन, जान बचाने के बाद उन्होंने युवक की पिटाई कर दी।
जान बची तो बचाने वालों ने ही पीटा
जानकारी के मुताबिक, यह युवक बार-बार मना करने के बावजूद गंगा में नहाने गया था। जब वह डूबने लगा, तो नाव चलाने वालों ने उसे बचाया। युवक की जान बचाने के बाद, उसे सबक सिखाने के लिए उसकी जमकर पिटाई की गई।
यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोगों का कहना है कि जान बचाने वालों का काम सराहनीय है, लेकिन इस तरह से पिटाई करना गलत है। यह वीडियो लोगों को चेतावनी भी दे रहा है कि नदियों में लापरवाही से नहाना कितना खतरनाक हो सकता है।
कानपुर के कोयला घाट पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक गंगा नदी में डूब रहा था, जिसे नाव चलाने वाले कुछ लोगों ने बचा लिया। लेकिन, जान बचाने के बाद उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। pic.twitter.com/bDahaLSce6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2025























