देश की राजधानी दिल्ली से 1 करोड़ का कलश चुराने वाला आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट

दिल्ली के लाल किले के सामने एक जैन कार्यक्रम से 1 करोड़ रुपये का कलश चुराने वाले आरोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

दिल्ली के लाल किले के सामने एक जैन कार्यक्रम से 1 करोड़ रुपये का कलश चुराने वाले आरोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भूषण वर्मा के रूप में हुई है।

कैसे दिया गया चोरी को अंजाम?

दरअसल, कलश चोरी होने के बाद जैन समाज में भारी रोष था। यह कलश अपने धार्मिक महत्व के कारण करोड़ों का माना जाता है। पुलिस ने अनुष्ठान की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें पता चला कि आरोपी धोती-अंगवस्त्र पहनकर कई दिनों से कार्यक्रम में आ रहा था। उसने अनुष्ठान में लगे लोगों के साथ दोस्ती कर ली थी। इसी का फायदा उठाकर वह आसानी से मंच तक पहुँचा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

कलश चोर की तलाश के लिए पुलिस की 10 टीमें गठित की गई थीं। उत्तरी जिले की टीम भी आरोपी को पकड़ने में लगी थी, लेकिन क्राइम ब्रांच ने पहले ही दबिश देकर भूषण वर्मा को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर चोरी के पांच-छह पुराने मुकदमे भी दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी को हापुड़ से दिल्ली ला रही है और आगे की पूछताछ में वह वारदात का पूरा राज खोलेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.