लखनऊ
उत्तर प्रदेश स्थित बाराबंकी में श्रीरामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में सामने आई अनियमितिताओं के बाद अब राज्य सरकार ने सभी 75 जिलों में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सघन जांच के आदेश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की सघन जाँच के आदेश दिए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में संचालित होने वाले कोर्सों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की जाँच करना है।
जांच के लिए विशेष टीमों का गठन
इस जाँच के लिए हर जिले में विशेष जाँच टीम का गठन किया जाएगा। इस टीम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम सभी संस्थानों से एक शपथ पत्र लेगी, जिसमें केवल मान्यता प्राप्त कोर्स संचालित होने की घोषणा करनी होगी।
लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
जांच टीम सभी कोर्सों की सूची और उनके स्वीकृति पत्रों की गहनता से जाँच करेगी। यदि कोई संस्थान बिना मान्यता के कोई कोर्स चलाता हुआ पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे संस्थानों पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ छात्रों की पूरी फीस ब्याज सहित लौटानी होगी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि इस जाँच की समेकित रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर शासन को सौंप दी जाए। इस पूरी प्रक्रिया पर मंडलायुक्त सीधे तौर पर निगरानी रखेंगे।
दक्षिण कोरिया को 4-1 हराकर भारतीय हॉकी टीम ने जीता एशिया कप 2025 का खिताबhttps://t.co/OdyegZufIQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2025























