सिद्धार्थनगर: धान के खेत में मिला ड्रोन, अफवाहों का हुआ पर्दाफाश,लोगों मिली राहत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील क्षेत्र में धान के खेत में एक ड्रोन मिलने के बाद फैली दहशत और अफवाहों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील क्षेत्र में धान के खेत में एक ड्रोन मिलने के बाद फैली दहशत और अफवाहों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह कोई जासूसी ड्रोन नहीं, बल्कि एक खिलौना ड्रोन था।

बुधवार रात शिव नगर थाना डिड़ई क्षेत्र के घुमची गांव में धान के खेत में एक ड्रोन पड़ा मिला था। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं। ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जांच में सामने आई सच्चाई

पुलिस की गहन जांच के बाद शनिवार को सच्चाई सामने आई। पता चला कि यह ड्रोन करमा बाजार के मोबाइल व्यवसायी लालता प्रसाद पाल का है। लालता प्रसाद ने बताया कि वह हाल ही में अपनी धार्मिक यात्रा से लौटे थे और वहां से अपने बेटे के लिए यह खिलौना ड्रोन लाए थे। बुधवार की रात उनका बेटा इससे खेल रहा था, तभी यह अनियंत्रित होकर धान के खेत में जा गिरा।

सीओ बांसी मयंक द्विवेदी ने व्यवसायी के पास से ड्रोन का डिब्बा, रसीद और रिमोट बरामद किया। उन्होंने कहा कि यह महज एक खिलौना है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। सीओ ने चेतावनी दी कि भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.