महराजगंज से हैरान कर देने वाली घटना आई सामने, संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजपुर बुजुर्ग, टोला कोमरवां गांव में एक 22 वर्षीय युवक उमेश (22) का शव उसके ही घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजपुर बुजुर्ग, टोला कोमरवां गांव में एक 22 वर्षीय युवक उमेश (22) का शव उसके ही घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार बताते चले की परिजनों ने बताया कि उमेश की शादी करीब 5-6 महीने पहले नीलम नाम की युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और विवाद होता रहता था। परिजनों के मुताबिक, उमेश की पत्नी नीलम झगड़ालू स्वभाव की थी और इस विवाद से तंग आकर वह चार दिन पहले अपने मायके चली गई थी।

ग्रामीणों और परिजनों का मानना है कि पत्नी से चल रहे लगातार विवाद और पारिवारिक कलह से तंग आकर उमेश ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

 

Voice Of News 24