महराजगंज: व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में शिक्षक निलंबित,विभाग में मचा हड़कंप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक द्वारा विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में ब्राह्मण महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद के परतावल ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक द्वारा विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में ब्राह्मण महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। बीती रात 10:33 बजे हुई इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

‘एकेडमिक इन्फो परतावल’ नामक इस ग्रुप में खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षक जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप का उद्देश्य विभागीय सूचनाएं साझा करना और शिक्षकों की समस्याओं को हल करना है।

आरोपी शिक्षक की इस टिप्पणी से ग्रुप में शामिल महिला शिक्षकों में भारी रोष है। उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने कहा कि प्रकरण की जांच की गई है, यह एक गंभीर और चिंतनीय मामला था जिससे शिक्षा विभाग की छवि घुमिल हुआ है, शिक्षक द्वारा इस तरह किए गए कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए कम है ।जांच में आरोपी शिक्षक को निलम्बित कर दिया गया है,

 

Voice Of News 24