सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक पहल की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक पहल की गई है। जिला प्रशासन ने मनरेगा और क्षेत्र पंचायत निधि से विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामुदायिक मुर्गीपालन शेड का निर्माण कराया है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की ये मुर्गीपालन शेड अब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंप दिए गए हैं। इस कदम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उनके आर्थिक विकास को गति देना है। इन शेड्स के माध्यम से महिलाएं मुर्गीपालन का व्यवसाय शुरू कर सकेंगी और अपनी आय बढ़ा सकेंगी।
यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मेरठ: जगद्गुरु रामभद्राचार्य 7 दिन करेंगे रामकथा का गुणगानhttps://t.co/nKDB4krYeS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 4, 2025























