मेरठ: महिला के अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

मेरठ

मेरठ जनपद के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) पर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) पर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी की पहचान अशोक के रूप में हुई है, जो युवती का पड़ोसी है।

वीडियो वायरल करने की धमकी

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने तब उसके फोटो और वीडियो बनाए जब वह घर में नहा रही थी। इसके बाद आरोपी ने उन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे अवैध संबंध बनाने की मांग की। जब युवती ने इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

भावनपुर थाना अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर जेई अशोक के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.