मेरठ: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मेरठ

मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर छात्रा को जबरन एक होटल (Oyo) ले जाने का प्रयास करने का भी आरोप है।

पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

छात्रा के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। परीक्षितगढ़ थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24