सिद्धार्थनगर:व्यवसायी पर दबंगों ने दिनदहाड़े किया हमला,पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यवसायी शुभम श्रीवास्तव पर कुछ दबंगों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यवसायी शुभम श्रीवास्तव पर कुछ दबंगों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब शुभम अपने बच्चे को इलाज के लिए एक क्लिनिक ले गए थे।

पार्किंग विवाद बना हमले की वजह

बताया जा रहा है कि क्लिनिक की पार्किंग को लेकर शुभम का कुछ दबंगों से विवाद हो गया था। जब शुभम अपने बच्चे के साथ क्लिनिक से बाहर निकले, तो दबंगों ने नौगढ़ ब्लॉक के सामने उनकी कार को रोका और उसका शीशा तोड़ दिया। हालांकि, शुभम वहां से निकलने में कामयाब रहे।

लेकिन दबंगों ने उनका पीछा किया और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के आवास के सामने उनकी कार को फिर से रोककर उन पर हमला किया। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शुभम की शिकायत पर दो नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अन्य संदिग्धों की भी पहचान कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.