प्रयागराज: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज

प्रयागराज जनपद से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

प्रयागराज जनपद से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र निवासी उमेश कुमार यादव के रूप में हुई है।

कर्नलगंज पुलिस ने की गिरफ्तारी

कर्नलगंज थाना पुलिस ने एसीपी राजीव यादव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी उमेश कुमार यादव को प्रयागराज के लल्ला चुंगी से गिरफ्तार किया। विधायक पूजा पाल ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ लगातार हो रही आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.