सिद्धार्थनगर: सुनीता जायसवाल मेमोरियल हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन। 300 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, लखनऊ के सहयोग से आज सुनीता जायसवाल मेमोरियल हॉस्पिटल में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, लखनऊ के सहयोग से आज सुनीता जायसवाल मेमोरियल हॉस्पिटल में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लगभग 300 से अधिक मरीजों की जाँच और उनका उपचार किया।

विशेषज्ञों ने दिया परामर्श

इस शिविर में हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग और निःसंतानता (IVF) से जुड़ी बीमारियों की निःशुल्क जाँच की गई। शिविर में डॉ. राहुल सिंह (अर्थो विशेषज्ञ) और डॉ. कनुप्रिया जिंदल (स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ) ने मरीजों को परामर्श दिया।

दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आए मरीजों के लिए यह शिविर काफी मददगार साबित हुआ। डॉक्टरों ने मरीजों को बीमारियों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ मुफ्त दवाइयाँ भी दीं। कई मरीजों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वे अपना इलाज नहीं करवा पाते, इसलिए ऐसे शिविर उनके लिए बहुत उपयोगी हैं।

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.