सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, क्षेत्राधिकारी बांसी ने खेसरहा थाना क्षेत्र के सर्वजीत कौशल पब्लिक पी.जी. कॉलेज, पेडारी बुजुर्ग में एक “साइबर पाठशाला” का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, क्षेत्राधिकारी बांसी ने खेसरहा थाना क्षेत्र के सर्वजीत कौशल पब्लिक पी.जी. कॉलेज, पेडारी बुजुर्ग में एक “साइबर पाठशाला” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया।
साइबर पाठशाला में साइबर क्राइम के विभिन्न प्रकारों, जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, एटीएम फ्रॉड और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि ऐसे अपराधों से कैसे बचा जा सकता है और किसी भी साइबर हमले की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित कैसे करें।
यह पहल युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए शिक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट वन रेंज के आम्बा गांव में 48 घंटे पहले मगरमच्छ का शिकार हुए 14 वर्षीय किशोर अनिल का शव बरामद कर लिया गया है। शव मिलने के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। pic.twitter.com/y2LekKsYzy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2025
























