सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरक, भोजनालय और बंदियों की गहनता से जांच की।

व्यवस्था संतोषजनक, मगर निर्देश सख्त

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था को संतोषजनक पाया। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए कड़े निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने जेल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि नए कैदियों का अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।

नियमित जांच और निगरानी पर जोर

वहीं, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने प्रतिबंधित सामग्री को रोकने के लिए नियमित चेकिंग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बंदियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 

Voice Of News 24