बीसीसीआई अध्यक्ष पद से रोजर बिन्नी का इस्तीफा, राजीव शुक्ला बने कार्यवाहक अध्यक्ष

स्पोर्ट्स डेस्क

एशिया कप से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में एक बड़ा बदलाव हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

एशिया कप से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में एक बड़ा बदलाव हुआ है। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने 70 वर्ष की आयु पूरी होने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद राजीव शुक्ला को बोर्ड का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बीसीसीआई चुनाव तक संभालेंगे जिम्मेदारी

राजीव शुक्ला, जो पहले से ही बीसीसीआई के उपाध्यक्ष हैं, अगले महीने होने वाले बोर्ड के चुनावों तक कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। रोजर बिन्नी ने 2022 में सौरव गांगुली की जगह ली थी। बिन्नी का यह कदम बीसीसीआई के नियमों के अनुरूप है, जिसमें अध्यक्ष की अधिकतम आयु 70 वर्ष निर्धारित है।

बिन्नी के कार्यकाल की उपलब्धियाँ

रोजर बिन्नी के अध्यक्ष रहते हुए भारतीय टीम ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं। उनके कार्यकाल में भारत ने दो बड़े आईसीसी टूर्नामेंट – आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 – जीते। इसके अलावा, उनके नेतृत्व में ही ऐतिहासिक महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत हुई। घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों के वेतन में वृद्धि की गई और सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंटों में खेलने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे बिन्नी ने अपने करियर में 27 टेस्ट और 72 वनडे मैच खेले हैं। 1983 के विश्व कप में 18 विकेट लेकर वे भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। बिन्नी बीसीसीआई की चयन समिति के सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.