सिद्धार्थनगर: इटवा में बनेगी आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी,छात्रों के लिए गेमचेंजर होगाआधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगरन जनपद के इटवा नगर पंचायत में छात्रों और पढ़ने के शौकीन लोगों के लिए एक आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगरन जनपद के इटवा नगर पंचायत में छात्रों और पढ़ने के शौकीन लोगों के लिए एक आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। 57 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह लाइब्रेरी कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।

डिजिटल संसाधनों पर जोर

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह लाइब्रेरी केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें एलईडी स्क्रीन, कंप्यूटर, और टैबलेट जैसी डिजिटल सुविधाएं भी होंगी,जो छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ जोड़ेंगी। इसके अलावा, विभिन्न विषयों की पुस्तकें और समाचार पत्र भी उपलब्ध होंगे।

चेयरमैन का ड्रीम प्रोजेक्ट

नगर पंचायत के चेयरमैन विकास जायसवाल ने आज शुक्रवार शाम को एसडीएम इटवा कुणाल और निकाय के अवर अभियंता आशीष सिंह के साथ प्रस्तावित लाइब्रेरी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए। जायसवाल ने इस परियोजना को अपना “ड्रीम प्रोजेक्ट” बताया और कहा कि यह युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि परियोजना के लिए स्वीकृत राशि में से 28.5 लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.