महराजगंज : भ्रष्टाचार के सहारे हवा में लहराता कचरा प्रबंधन केंद्र का टिन शेड बयां कर रहा स्वच्छता अभियान के जमीनी हकीकत की सच्चाई!

महराजगंज

केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप संचालित चर्चित परियोजनाओं में से एक’स्वच्छता अभियान’ लगातार भ्रष्टाचार का शिकार होता रहता है। कहीं इस परियोजना की छाया तक नहीं पहुंच पाती तो कहीं पहुंचने के बाद भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाती है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आश्चर्य तो तब होता है जब इन परियोजनाओं की अधिकारी और जन प्रतिनिधि सुधि तक नहीं लेते हैं।
कुछ इसी प्रकार से भ्रष्टाचार और सरकारी परियोजना, ‘स्वच्छता अभियान’ के गहरे नाते का अनोखा झलक सामने आया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक, महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मुड़ली में कचरा प्रबंधन केंद्र बनाया गया है, जहां जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला गया है। तस्वीरों में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि, कचरा प्रबंधन के लिए बना टिन शेड हवा में लहराकर खुद के उपर हुए भ्रष्टाचार की पोल खोलता नजर आ रहा है।

जिन अधिकारियों, कर्मचारियों और जन प्रतिनिधियों के भरोसे सरकार ग्रामीण विकास हेतु परियोजनाओं को चलाती है,उन अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली एवं सरकार के उम्मीद तथा उन परियोजनाओं की जमीनी हकीकत कुछ इस प्रकार नजर आती है।
अब सवाल यह है कि जहां गंदगी के केंद्र पर कचरों से ज्यादा भ्रष्टाचार की झलक आंखों को चकाचौंध करती हो, वहां सरकार की अन्य परियोजनाएं कितनी सुरक्षित और निष्पक्षता से पहुंचती होंगी,इसकी कल्पना,हवा में लहराते टिन शेड से की जा सकती है!

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.