उत्तर प्रदेश :2425 मुख्य सेविका और 13 फार्मासिस्टों को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने किया वितरण,सिद्धार्थनगर के अंबेडकर सभागार में हुआ सीधा प्रसारण

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के लोकभवन सभागार में एक भव्य कार्यक्रम में 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के लोकभवन सभागार में एक भव्य कार्यक्रम में 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इन सभी नियुक्तियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत पूरा किया है।

सिद्धार्थनगर में हुआ सीधा प्रसारण

लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सिद्धार्थनगर के अंबेडकर सभागार में भी किया गया, जहां जिले के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसमें डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, और जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने हिस्सा लिया।

सांसद और विधायकों ने दी बधाई

इस अवसर पर, सांसद जगदम्बिका पाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि वे मातृभाव से कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेवा करती हैं। उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ता सरकार के निर्देशों का पालन कर समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने सभी नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं और फार्मासिस्टों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं नियुक्ति पत्र का वितरण इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता और निष्पक्षता पर कितना ध्यान देती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी चयनित अभ्यर्थी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और लगन के साथ करेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.