महराजगंज: दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मीपुर खुर्द एसएसबी सड़क मार्ग पर आज बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मीपुर खुर्द एसएसबी सड़क मार्ग पर आज बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकें काफी तेज रफ्तार में थीं और अचानक आमने-सामने आ गईं, जिससे यह टक्कर हुई। इस हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान दिनेश पासवान (निवासी बुची, थाना धकधई), मजरूद्दीन (पुत्र कलामुद्दीन), और मसौवर (पुत्र दलदल, निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द) के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए निचलौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

लक्ष्मीपुर चौकी इंचार्ज नवनीत नागर और ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने पुष्टि की है कि घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.