सिद्धार्थनगर:जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने भूमि विवाद, बिजली आपूर्ति और अन्य बाधाओं को दूर कर परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर दिया।

प्रमुख परियोजनाओं पर निर्देश

50 बेड का अस्पताल (बांसी): डीएम ने उप जिलाधिकारी बांसी को निर्देश दिया कि वे 50 बेड वाले अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और छात्रावास के निर्माण में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए आम जनता से बातचीत करें।

काशीराम आवास योजना (बांसी): भवनों का निरीक्षण कर पात्र लोगों को जल्द से जल्द चाबी सौंपने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया गया।

पेयजल योजना (डुमरियागंज/बांसी): अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी को डुमरियागंज में पेयजल योजना के लिए भूमि तलाशने के निर्देश दिए गए। वहीं, बांसी में पेयजल विस्तार के लिए चार वाटर टैंक और नलकूपों हेतु जमीन चिह्नित करने को कहा गया।

नेपाल सीमा गेट (ककरहवा): गेट निर्माण में बाधा बन रही पांच दुकानों को हटाने का आदेश दिया गया।

मार्ग चौड़ीकरण (बांसी): बांसी-नंदौर-खलीलाबाद मार्ग के चौड़ीकरण में आ रहे बिजली के खंभों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया।

कान्हा गौशाला: बढ़नी चाफा और कपिलवस्तु में बन रही कान्हा गौशालाओं के निर्माण में तेजी लाने को कहा गया।

नलकूप और विद्यालय: 54 राजकीय नलकूपों में से 4 पर बिजली कनेक्शन देने और सभी सरकारी स्कूलों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

डीएम ने डीएफओ को यह भी आदेश दिया कि जिन परियोजनाओं के लिए पेड़ काटने की जरूरत है, उनके लिए समय पर अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) जारी करें।

बैठक में डीएफओ पुष्प कुमार, अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश, उप जिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य, शशांक शेखर राय और राहुल सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.